Bihar Bhumi 2026 : Bihar Bhumi Jankari, Land Record Bihar, LRC, Bhulekh Bihar
बिहार भूमि सुधार , बिहार Register 2, दाखिल ख़ारिज, बिहार भूमि जमाबन्दी, 

Bihar Bhumi Portal 2026 बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड वेबसाइट है। जिसके मदद से बिहार के नागरिक अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी जैसे खाता, खेसरा, जमाबंदी, जमीन मालिक का नाम आदि आसानी से घर बैठे इंटरनेट पर देख सकते हैं। 

पहले जमीन की जानकारी निकालने के लिए लोगों को अंचल कार्यालय (CO ऑफिस) के कई चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब Bihar Bhumi पोर्टल के जरिए यह काम घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर से हो जाता है। 

इस पोर्टल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित किया जाता है। Bihar Bhumi Jankari पोर्टल का मुख्य उद्देश्य जमीन से जुड़े रिकॉर्ड को डिजिटल और पारदर्शी बनाना, आम लोगों को सरकारी दफ्तरों की परेशानी से बचाना , बिहार में जमीन खरीद-बिक्री में होने वाले फर्जीवाड़े को रोकना लोगों को तेज और सही जानकारी उपलब्ध कराना I